40 year old weight loss : 40 की उम्र में वेट लॉस करना है चैलेंज, कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी
40 year old weight loss : मोटापे से जूझ रहे व्यक्ति कभी न कभी अपने वजन को कम करने के बारे में सोचता है। वह प्रयास भी करता है। अगर डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान दिया जाय तो वह इसमें सफल भी हो जाता है। लेकिन 40 की उम्र के बाद वेट लॉस करना काफी चैलेंजिंग होता है। क्यांकि इस उम्र में अधिकतर लोग कामकाजी होते हैं।
उनके पास इतना समय नहीं होता कि वह वेटलॉस की जर्नी (Weight Loss Journey) को पूरा कर सके। फिर भी अगर कुछ बातों का ध्यान दिया जाय तो 40 की उम्र के बाद वेटलॉस की जर्नी को आसानी से पार कर सकता है। जरूरत है तो बस इस बात की वह नियति तौर पर अपनी डाइट और व्यायाम का ध्यान रखे।

स्नैकिंग
40 year old weight loss : काम के दौरान कई बार व्यक्ति को भूख लगने लगती है। ऐसे में व्यक्ति जो पाता है वह वही खाना शुरू कर देता है। सेहतमंद चीज खाना तो सही है, लेकिन चिप्स, चाउमीन, बर्गर, मोमोज आदि ऐसी चीजों का सेवन करना वेटलॉस की जर्नी में बाधा बन सकता है। इसलिए जब भूख लगे तो फल या जूस का सेवन करना सही रहता है। लेकिन स्नैकिंग का सेवन करने से नुकसान ही होता है।
नींद
40 year old weight loss : वेट लॉस करने में नींद की अहम भूमिका होती है। अगर वेटलॉस करना है तो नींद पर्याप्त लेनी चाहिए। जो भी व्यक्ति कम नींद लेता है वह खुद को फिजिकली एक्टिव नहीं रख पाता। ऐसे में व्यक्ति चाहे कितना भी मेहनत कर ले, ऐसे में सही परिणाम नहीं मिलता। जब आप वेटलॉस करने में जुटे हों तो नींद पर्याप्त मात्रा में ले।
कैलोरी काउंट करना है जरूरी
40 year old weight loss : जो व्यक्ति वेटलॉस करना चाहता है या 40 की उम्र के बाद वेटलॉस करने में जुटा हुआ हो उसे कैलोरी काउंट जरूर करना चाहिए। अगर आप कैलोरी काउंट नहीं करेंगे तो भले ही आप कितना ही रेगुलर वर्कआउट क्यों न कर रहे हां आपको फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप ऐसा भोजन करते हैं जिसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है ऐसे स्थिति में वेट कम होने की बजाय उसके बढ़ने का खतरा बना ही रहता है। अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है।
एक्सरसाइज
40 year old weight loss : वेट लॉस के लिए डाइट, नींद और कैलोरी काउंट तो जरूरी है ही, लेकिन अगर आप जल्द सकरात्मक परिणाम चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज करनी ही होगी। इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि आप जो एक्सरसाइज करने जा रहे हैं वह सही है या नहीं। कई एक्सरसाइज ऐसी होती है जो कि इंटेसिटी बढ़ाने का काम करते हैं तो कुछ वेट लॉस। इसलिए एक्सरसाइज वेटलॉस करने वाली ही करे। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लिया जाना बेहतर होगा। इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि व्यायाम नियमित तौर पर करे। ऐसा नहीं कि आज तो कई घंटो तक एक्सरसाइज कर ली और फिर कई दिनो तक कुछ किया ही नहीं।