Benifits Of Turmeric Milk in Hindi : हल्दी वाले दूध में घी मिला कर पीने से मिलेंगे जर्बजस्त फायदे, जानिए क्या है इसका कारण
Benifits Of Turmeric Milk And Clarified Butter : आप सभी यह जानते होंगे कि हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह सही भी है। लेकिन काफी समय तक हल्दी वाला दूध पीने के बाद भी कई लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता। इसका कारण है इसका सही तरीके से उपयोग न किया जाना। विशेषज्ञों की माने तो हल्दी वाला दूध तभी फायदा करता है जब वह फुल फैट हो। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध में थोड़ा घी (Benifits Of Turmeric Milk) And Clarified Butterभी मिला सकते हैं।
अब ऐसा इसीलिए जरूरी है क्योंकि हल्दी में करक्यूरिन पाया जाता है। करक्यूरिन सूजनरोधी होता है। करक्यूरिन की एक खासियत है कि वह फैट में ही घुलता है। इसीलिए आप जब भी हल्दी वाला दूध पिएं (Benifits Of Turmeric Milk) तो उसमें फैट होना ही चाहिए। तभी आपको इसका फायदा मिल सकेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको किस खाद्य पदार्थ के साथ क्या खाना चाहिए या कैसे खाना चाहिए। सबसे जरूरी यह है कि आप जो भी खाएं उसके पोषक तत्व आपकी बॉडी को मिले। ऐसा तभी होगा जब आप सही कॉम्बिनेशन के साथ भोजन को खाएंगे।
चुकंदर को भून कर खाएं

Benifits Of Chukandar in hindi : चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। चुकंदर में फोलेट पाया जाता है, जो कि लाल रक्त कणिकाओं को को बनाने में सहायक होता है। अगर चुकंदर को हल्का भून लिया जाय तो इसमें बेटालिंस जैसे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
लहसुन

Benifits Of Lahsun in hindi : लहसुन को खाने के अलग-अलग तरीके होते है। कुछ लोग लहसुन को जहां भून कर खाते हैं, वहीं कुछ लोग लहसुन को कच्चा खाना सही मानते हैं। लहसुन को अगर आप कच्चा खाते हैं तो इसके अधिक फायदे मिलते हैं। जब आप लहसुन को कच्चा खाते हैं तो इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल तत्व एलिसिन शरीर को फायदा पहुंचाता है।
चाय और कॉफी

Avoid Tea And Cofee : खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए। चाय और कॉफी में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है। टैनिन आयरन को सोखने का काम करता है। जिसके कारण आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आयरन आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में मिले तो आपको खाना खाने के बाद चाय और कॉफी नहीं पीना चाहिए।
खाने के पहले जीरे का पानी

Cumin Water : खाने से पहले जीरे का पानी पीना चाहिए। खाने के कुछ समय पहले अगर आप जीरे का पानी पीते हैं तो यह पाचन में सहायक एंजाइम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। इसका फायदा यह होता है कि आपका पाचन बेहतर होता है और बॉडी को खाने से मिलने वाले पोशक तत्व अधिक मात्रा में मिलते हैं।