Lockey benefits : शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से हो सकता है नुकसान, लापरवाही खड़ी कर सकती है बड़ी समस्या

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
Lockey benefits : शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से हो सकता है नुकसान, लापरवाही खड़ी कर सकती है बड़ी समस्या

Lockey benefits : शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से हो सकता है नुकसान, लापरवाही खड़ी कर सकती है बड़ी समस्या

Lockey benefits : लौकी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषकतत्व पाए जाते हैं। लेकिन बाजार से जो हम लौकी खरीदते हैं वह सभी लौकी सेहत के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है। ऐसी लौकी जो स्वाद में कड़वी होती है उसमें कुकरबिटासिन नामक कैमिकल पाया जाता है। यह कैमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शरीर में जैसे ही यह कैमिकल जूस या सब्जी के माध्यम से जाता है उसके कुछ ही मिनटों के बाद यह अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। खून के साथ मिल कर यह शरीर के जिन अंगो तक जाता है उन अंगो को फेल कर देता है। अंत में मल्टीपल आर्गन फैल होने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसलिए लौकी को खाने के पहले विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। यह ध्यान देना जरूरी होता है कि लौकी हमारे शरीर को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही।

किसे नही पीना चाहिए लौकी का जूस

Lockey benefits : कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी पाचन शक्ति ठीक नहीं होती। लौकी या उसके जूस को पचा पाना ऐसे लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति जिन्हें किसी भी प्रकार के पेट दर्द की शिकायत हो उन्हें लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए। अगर इसकी तरफ ध्यान न दिया गया तो उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऐसे लोग जिनका ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन्हें लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इसे खाने के बाद एलर्जी होती है तो इससे बचना चाहिए।

Lockey benefits : शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से हो सकता है नुकसान, लापरवाही खड़ी कर सकती है बड़ी समस्या
Lockey benefits : शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से हो सकता है नुकसान, लापरवाही खड़ी कर सकती है बड़ी समस्या

कब पीना चाहिए लौकी का जूस (Lockey juice)

Lockey benefits : सुबह खाली पेट लौकी का जूस (Lockey Juice) पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लौकी के जूस को अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट लौकी के जूस को पीने से पाचन तं़ बेहतर होता है। इसे पीने से गैस, एसिडिटी, कब्ज की बीमारी से राहत मिलती है। पेट की समस्याओं को दूर करने में लौकी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लौकी की तासीर ठंडी होती है। लौकी का जूस पीने या सब्जी के रूप में इसका उपयोग करने पर वजन घटाने में यह लोगों की मदद कर सकता है।

लौकी के बाद चुकंदर को करें अवॉइड (Lockey With chukander)

आप लौकी खाएं या इसका जूस पिए, इसके इस्तेमाल के बाद चुकंदर खाना शरीर के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। अगर लौकी के बाद चुकंदर खा लिया तो इसका विपरीत असर शरीर में कुछ ही देर में दिखने लगेगा। शरीर मे तेज खुजली के साथ ही जलन और चेहरे में दानें आ सकते है। इसीलिए लौकी के उपयोग के बाद चुकंदर नहीं खाना चाहिए।

कम करता है लीवर की सूजन

Lockey benefits : लौकी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। विशेषज्ञों की माने तो लौकी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट लीवर की सूजन को कम करने में काफी लाभकारी होता है। लौकी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालन में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

Lockey benefits : लौकी का जूस हार्ट के काफी उपयोगी है। लगातार सुबह के समय खाली पेट लौकी का जूस पीने से दिल सही रहता है। व्यक्ति का कोलेस्ट्राल लेवल कम होने की संभावना बनी रहती है। इसमें उच्च घुलनशील डायटरी फाइबरी पाया जाता है। जिससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Also Read- Mooli ke fayde : मूली नहीं मामूली, कब्ज और पेट की समस्या को दूर करने का काम करती है मूली

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon