Pudina ke Fayde In Hindi : औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना सेहत को रखता है स्वस्थ्य, जानिए क्या हैं पुदीने के फायदे
Pudina ke Fayde : आयुर्वेद में पुदीना को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। अधिकतर यह गर्मियों में ही पाया जाता है। अधिकतर लोगों का ऐसा मानना होता है कि पुदीना पेट और पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट और पाचन तंत्र के अलावा भी पुदीना के बहुत से फायदे हैं। इसमें सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन सी पाया जाता है। पुदीने का उपयोग अधिकतर लोग एसिडिटी, बदहजमी, अपच, गैस, जी मचलाना आदि बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। पुदीना शरीर को हेल्दी तो रखता ही है साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में करते है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पुदीना के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।
कान दर्द में मिलता है आराम
Pudina ke Fayde : आयुर्वेद विशेषज्ञों की माने तो कान दर्द की समस्या को दूर करने में पुदीना काफी फायदेमंद साबित होता है। कई बार ठंड लगने या कान में पानी चले जाने पर कान दर्द करने लगता है। ऐसे में पुदीना के पत्ते के रस को निकाल कर 1 या 2 बूंद कान में डालने से कान दर्द में आराम मिलता है।
सिर दर्द और छालों में मिलती है राहत

Pudina ke Fayde : पुदीने में पाचनगुण पाए जाते हैं। कई बार पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण सिर दर्द होने लगता है। ऐसे में पुदीने का सेवन करना काफी राहत प्रदान करता है। इसके अलावा मुंह के छालों में भी पुदीना काफी कारगर है। इसमें आपको पुदीने के पत्ते का काढ़ा बना कर गरारा करने से छाले की समस्या से आराम मिलता है। दांत दर्द होने की स्थिति में पुदीने के पत्ते का चूर्ण बना कर इसका उपयोग करने से दांत दर्द में राहत मिलती है।
पेट दर्द में मिलता है आराम
Pudina ke Fayde : गर्मी के मौसम में बाहर का खाना खाने से पेट दर्द की समस्या बन जाती है। बच्चों और युवाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में पुदीना के काढ़ा में नमक और मरिच मिला कर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। पुदीने की चाय बना कर पीने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।
जलदी भरता है घाव
Pudina ke Fayde : चोंट होने की स्थिति में मरीज के चोंट वाले स्थान में पुदीने के पत्ते का लेप लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। चोंट से दुर्गंध भी नहीं आती।
त्वचा रोग में फायदेमंद

Pudina ke Fayde : आयुर्वेद विशेशज्ञों की माने ता स्किन प्राब्लम को दूर करने में भी पुदीना उपयोगी है। स्किन में काले धब्बे की समस्या को दूर करने के लिए पुदीना के पत्तों को पीस कर काले धब्बों में लगाने से राहत मिलती है।
बिच्छू के काटने पर
Pudina ke Fayde : बिच्छू के काटने से होने वाले दर्द और जलन को कम करने का काम पुदीना करता है। जिस स्थान पर बिच्छू ने काटा है उस स्थान पर पुदीना लगाने से दर्द और जलन में राहत मिलती है। इसके अलावा बॉडी में किसी भी तरह की जलन को दूर करने में पुदीना बहुत ही फायदेमंद होता है।