Hair Fall control Tips : बालों का झड़ना बनी आम समस्या, किशोर-किशोरियों के भी गिर रहे बाल, आखिर कैसे रोकें हेयर फॉल
Hair Fall control Tips : बालों का झड़ना आज की आम समस्या बनती जा रही है। युवा वर्ग को तो हेयर फाल की समस्या का सामना कर ही रहे हैं, लेकिन अब 14-15 वर्श के किशोर किशोरियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी लोग यह नहीं जान पाते कि आखिर हेयर फाल का कारण है। हेयर फाल के कारण व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। साथ ही व्यक्ति का पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि लोग क्या कहेंगे और उसका मजाक उड़ाएंगे।

हालांकि कुछ बातों का अगर ध्यान दिया जाय तो हेयर फाल की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि बाल झड़ने का अहम कारण जो निकल कर सामने आया है उसमें विटामिन्स की कमी होती है। आज के किशोर वर्ग हो या युवा वर्ग वह बाहर का खाना विशेश रूप् से फास्टफूड अधिक खाते है। जिससे व्यक्ति को स्वाद तो मिलता है, लेकिन पोशक तत्व और विटामिन्स नहीं। शरीर में राइबोफलेविन, बायोटिन, फोलेट और विटामिन की कमी बाल झड़ने का अहम कारण है।
अखरोट-बादाम
Hair Fall control Tips : ड्राई फ्रूट्रस का सेवन करने से बालों की झड़ने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है। अखरोट, बादाम, फलैक्सीड, चिया सीड़ का सेवन बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन ई, जिंक पाया जाता है, जो कि बालों के लिए जरूरी होता है। इसलिए इनका सेवन करना चाहिए।
दाल, पालक, तिल
Hair Fall control Tips : पालक, दाल, तिल, मक्खन, मीट, मछली और सोयाबीन का सेवन भी बालों को काला और घना रखने में फायदेमंद है। यह काफी सस्ते और हर घर की पहुंच के अंदर होते हैं। इसलिए इनका नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए।
चुकंदर का जूस
Hair Fall control Tips : चुकंदर का जूस पोशक तत्वों की कमी को दूर करने का काम करता है। जिनकी कमी से बालों के झड़ने की समस्या होती है। चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन पाया जाता है। ये तत्व बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही स्कैल्प को हेल्दी बनाने और हेयर क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम चुकंदर करता है।
आंवला
Hair Fall control Tips : बालों को झड़ने में एक अहम कारण विटामिन सी की कमी होती है। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला खाने और इसका जूस पीने से बालों को मजबूती मिलती हैं। आंवले के रस को स्कैल्प में लगाने से यह एक दवा की तरह काम करता है।
नीम
Hair Fall control Tips : नीम को औशधीय पत्ती माना जाता है। हेयर फाल रोकने के लिए नीम की पत्तियों को उबाल कर उसका पेस्ट बनाया जाता है। बालों में शैंपू करने के बाद नीम के पेस्ट को बालों में लगाया जाना चाहिए। 30 मिनट बाद बालों को धो ले। सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करना चाहिए।