skin and hair care of holi : होली में अपने स्किन की करें केयर, जानिए रंग खेलने के पहले और बाद में कैसे रखना है अपनी स्किन और बालों का ख्याल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
skin and hair care of holi : होली में अपने स्किन की करें केयर, जानिए रंग खेलने के पहले और बाद में कैसे रखना है अपनी स्किन और बालों का ख्याल

skin and hair care of holi : होली में अपने स्किन की करें केयर, जानिए रंग खेलने के पहले और बाद में कैसे रखना है अपनी स्किन और बालों का ख्याल

होली रंगो का त्यौहार है। इस त्यौहार में बहुत से लोगों को रंग खेलना बहुत ही अच्छा लगता है। कुछ लोगों की त्वचा इतनी सेंसेटिव होती है कि यह रंग उनके लिए मुसीबत बन जाते है। चेहरे में दाग आ जाते हैं। खुजली की समस्या तो बहुत से लोगों को देखने में मिलती है। होली में अगर आपने स्किन और बालों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बाजार में मिलने वाला केमिकल युक्त कलर आपकी स्किन और बालों (skin and hair care of holi) के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इसीलिए होली मे ंरंग खेलने के पहले और बाद में अगर कुछ बातों का ध्यान दिया जाय तो होली में स्किन को होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

बर्फ है फायदेमंद (ice benefit)

skin and hair care of holi : होली खेलने के लिए जब आप जाएं उसके पूर्व अपने चेहरे और हांथ में कम से कम 10 से 15 मिनट तक बर्फ लगानी चाहिए। अब ऐसा करने से होगा यह कि आपकी स्किन के खुले हुए पोर्स बर्फ के कारण बंद हो जाएंगे। स्किन के पोर्स बंद होने के कारण किसी भी प्रकार की गंदगी आपकी स्किन में प्रवेश नही ंकर पाएगी।

बादाम का तेल (badam ka tel)

skin and hair care of holi : बर्फ लगाने के बाद आप अपनी स्किन को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए और अधिक उपाय कर सकते है। इसमें आपकी मदद कर सकता है बादाम का तेल। बादाम के तेल में पाया जाने वाला विटामिन ई आपकी स्किन को पोषण देने का काम करता है। स्किन और रंग के बीच सुरक्षित कवच तैयार करता है। जिससे आपकी स्किन रंग से प्रभावित नहीं होती।

नारियल का तेल (coconut oil)

skin and hair care of holi : नारियल के तेल का उपयोग बहुत से लोग होली में करते हैं। यह फायदेमंद भी है। इसीलिए जब आप होली खेलने जाएं उसके पहले अपने बालों में नारियल का तेल लगा लें। ऐसा करने पर रंग आपके बालों में चिपकेगा नहीं। नारियल का तेल बालों को रूखा नहीं होने देता और उलझने से बचाता है।

सन्सक्रिन (sunscreen)

skin and hair care of holi : होली दोपहर में ही खेली जाती है। इस समय धूप भी काफी ज्यादा होती है। धूप और कलर के कारण आपकी बॉडी टैन होने लगती है। बॉडी में एक अलग ही तरह का खिंचवा देखने को मिलता है। ऐसे में आपको अच्छा सन्सक्रिन लगाना चाहिए।

जैविक रंगो का करें प्रयोग (use of organic colour)

skin and hair care of holi : बाजार में बहुत से सिंथेटिक रंग आपको आसानी से मिल जाएंगे। इन सिंथेटिक रंग में केमिकल का उपयोग किया जाता है। जिसके कारण ये कलर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको और आपके दोस्तों को सिंथेटिक की बजाय जैविक रंगो का प्रयोग होली खेलने के लिए करना चाहिए।

गुनगुने पानी का करें प्रयोग (gungune pani ka upyog)

skin and hair care of holi : होली खेलने के बाद कुछ लोग रंग छुड़ाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करते हैं और रगड़-रगड़ के रंग छुड़ाते हैं। ऐसा करने से स्किन को नुकसान ही होता है। क्योंकि स्किन को ज्यादा जोर से रगड़ने पर आपको जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्किन को साफ करने के लिए आपको गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए। स्किन को धोने के बाद उसमें एलोवेरा जेल का उपयोग आप कर सकते हैं। यह रंगो के कारण होने वाली जलन को कम करने का काम करता है।

Also read : First three month of pregnency : प्रेगनेंसी के तीन महीने आखिर क्यों रखना चाहिए प्रेगनेंट महिला का ज्यादा ध्यान

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon