Suntain Skin Problems In Hindi : सनटैन की वजह से स्किन हो जाती है काली और बेजान, जानिए क्या है इसका उपचार
Suntain Skin Problems In Hindi : आज के समय में लोगों में एक सबसे बड़ी जो समस्या देखने में आ रही है वह है स्किन की। असमय स्किन का काला और बेजान होने से लोग परेशान रहते हैं। कुछ लोगों की स्किन में तो झुर्रियां और रूखापन भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में तो यह समस्या लोगों में बहुत ही अधिक देखने को मिलती है। इसका कारण है सूरज की तेज किरणें। सूरज की तेज किरणें स्किन को काला और बेजान करने का काम करती है। व्यक्ति की स्किन जब सूरज की पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आती है तो वह खुद को बचाने के लिए ज्यादा मेलानिन बनाने लगती है।
मेलानिन स्किन के रंग के लिए जिम्मेदार होती है। यह बॉडी के उस हिस्से को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, जो धूप में लंबे समय तक खुला रहता है। यही कारण है कि हांथो पर इसका ज्यादा असर दिखता है। यही सनबर्न की वजह बनता है। इसी सनबर्न के कारण समय से पहले झुर्रियां देखने को मिलती है। बॉडी में दाग-धब्बे बढ़ते है। इसी सनटैन के कारण स्किन संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार से सनटैन से बच सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप सनटैन से बच सकते हैं और अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।
बेसन और गुलाब जल है उपयोगी

Besan Aur Gulabjal : बेसन को प्राकृतिक तरीके से सफाई करने वाला माना जाता है। बेसन दाग को हटाकर स्किन को निखारने का काम करता है। दो चम्मच बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए। इस पेस्ट को स्किन में लगा कर सूखने देना चाहिए। इसके बाद हल्के हांथो से स्क्रब करें और ठंडे पानी से इसे धो लेना चाहिए।
टमाटर और दही

Tamatar Aur Dahi : टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पिगमेंटेशन को कम करने का काम करता है। दही स्किन को पोषण और नमी देने का काम करता है। इसके लिए आपको एक टमाटर पीस कर उसमें एक चम्मच दही मिलाना चाहिए। इसके बाद तैयार पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर 20 मिनट के लिए इसे लगाना चाहिए।
एलोवेरा जैल

Aloecera Gel : एलोवेरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि ठंडक देने के साथ ही स्किन को ठीक करते हैं। एलोवेरा धूप से स्किन को होने वाले नुकसान को कम करता है। ताजे एलोवेरा जेल को टैन हुई स्किन में लगाना चाहिए। इसके बाद रात भर इसे छोड़ देना चाहिए। इसका प्रयोग स्किन के रंग को हल्का करेगा और सनबर्न में राहत प्रदान करेगा।
दही और हल्दी

Dahi Aur Haldi : दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन को चमकदार बनाता है। हल्दी में स्किन के लिए कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिला कर पेस्ट को तैयार करना चाहिए। इस पेस्ट को स्किन में लगाना चाहिए। तकरीबन 20 से 30 मिनट के बाद इसे हल्के हांथो से ठंडे पानी के द्वारा इसे साफ कर लेना चाहिए।